दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्हें तिहाड़ जेल में रखा जाएगा. केंद्रीय एजेंसी ने सीएम की 15 दिनों की न्यायिक हिरासत की मांग की थी, जिस पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुहर लगाई. ईडी के वकील एसवी राजू ने कहा कि केजरीवाल पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं कर रहे थे. उन्होंने अपने फ़ोन के पासवर्ड नहीं दिए थे.
पहली बार केजरीवाल ने लिया आतिशी और सौरभ का नाम
ईडी की ओर से पेश हुए एएसजी एसवी राजू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और जांच को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विजय नय्यर ने मुझे कभी रिपोर्ट नहीं किया, लेकिन वह आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करता था। केजरीवाल ने साफ कहा कि विजय नायर मुझे नहीं आतिशी और सौरभ को रिपोर्ट करता था। केजरीवाल ने अपने मंत्रियों का नाम लिया है।
केजरीवाल ने जेल में की इन चीजों की मांग
केजरीवाल पक्ष के वकील ने जेल में कुछ दवाईयां उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। साथ ही तीन किताबों की मांग की है। ये किताब हैं- रामायण, हाउ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड बाय जर्नलिस्ट नीरज चौधरी और महाभारत। केजरीवाल के वकील ने स्पेशल डाइट की मांग की है। अरविंद केजरीवाल ने अपना लॉकेट, और टेबल चेयर भी मांगे हैं।
कोर्ट परिसर में बोलीं सुनीता केजरीवाल
दिल्ली शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उन्हें जेल क्यों भेजा गया। देश की जनता इस तानाशाही के खिलाफ जवाब देगी।
ईडी के वकील ने कहा, केजरीवाल नहीं कर रहे जांच में सहयोग
एएसजी राजू ने आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे है। राजू ने कहा केजरीवाल सवालों के सीधे जवाब नहीं दे रहे है। अदालत को ये सब बताने का मकसद है कि ईडी आगे भी केजरीवाल की हिरासत की मांग कर सकते है। राजू ने कहा केजरीवाल सवालों के सीधे जवाब नहीं दे रहे है। अदालत को ये सब बताने का मकसद है कि ईडी आगे भी केजरीवाल की हिरासत की मांग कर सकते है।
-एजेंसी
- गविष्ठि यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कानपुर देहात और औरैया में जगद्गुरु शंकराचार्य का भव्य स्वागत, ‘गौ माता राष्ट्र माता’ के मुद्दे पर लिया सामूहिक संकल्प - June 2, 2026
- ट्विशा शर्मा हत्याकांड: पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे को 16 जून तक न्यायिक हिरासत, कोर्ट में उठाए जांच पर सवाल - June 2, 2026
- के. अन्नामलाई का भाजपा से मोहभंग? इस्तीफा सौंपकर अमित शाह से मुलाकात का इंतजार, तमिलनाडु की राजनीति में हलचल - June 2, 2026