Hathras, Uttar Pradesh, India. पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद में जारी कोरोना कर्फ्यू का अनुपालन तथा #COVID_19 के संक्रमण से बचाव के लिए जारी निर्देशों के पालन में समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र मे चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके अन्तर्गत समस्त थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर जनपद में जारी कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया गया। बेवजह घर से निकलने वाले तथा बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वालो के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाकर कोरोना महामारी अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्यवाही की गई।
इसके साथ ही लोगो को मास्क व सैनिटाईजर भी पुलिसकर्मियों द्वारा वितरित किये गए तथा सभी को कोविड महामारी के संक्रमण से बचाव केलिये जनपद में जारी कोरोना कर्फ्यू के पालन हेतु लोगो को प्रेरित किया गया। सभी से अपील भी की गयी कि कोरोना कर्फ्यू का अनुपालन करें। अगर आवश्यकता न हो तो घरों से बाहर बिल्कुल न निकलें। जब भी परिवार का कोई सदस्य बाहर जाए तो वह सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें तथा कोशिश करें कि अपने घर के बाहर न जाना पडे।
कोरोना महामारी के चलते सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। अतः बिना मास्क के घरों से बाहर न निकले, ऐसा करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। हाथों को नियमित रूप से साबुन अथवा सैनिटाइजर से साफ करते रहें। अपना व अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिये शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें।
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026
- Jackpot Casino – Registrierungsanleitung für neue Spieler in Deutschland - September 29, 2026