प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि 1974 में श्रीलंका को दिए गए एक छोटे से द्वीप कच्चाथीवू पर नए तथ्यों से पता चलता है कि कांग्रेस ने कैसे रणनीतिक नजरिए से महत्वपूर्ण उस स्थान को छोड़ दिया।
एक आरटीआई जवाब से चौंकाने वाले खुलासे के बाद पीएम मोदी की प्रतिक्रिया आई है। इसमें बताया गया है कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने कैसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण द्वीप श्रीलंका को सौंप दिया था।
तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई की ओर से RTI के माध्यम से प्राप्त जानकारी से पता चलता है कि कैसे भारत ने श्रीलंका के हाथों द्वीप का नियंत्रण खो दिया।
पीएम मोदी ने एक्स पर की ये पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि आंखें खोलने वाले और चौंका देने वाले नए तथ्यों से पता चलता है कि कैसे कांग्रेस ने बेरहमी से कच्चाथिवू को छोड़ दिया। इससे हर भारतीय नाराज है और अब वे कांग्रेस पर भरोसा नहीं कर सकते।
कांग्रेस के 75 वर्षों के काम करने के तरीके से भारत की एकता कमजोर हुई। बता दें कि 1.9 वर्ग किमी की भूमि का यह द्वीप भारतीय तट से लगभग 20 किमी दूर है।
-एजेंसी
- दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाशवाणी भवन पर धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता और सांसद हिरासत में, किंग्सवे कैंप ले जाए गए सभी दिग्गज - October 6, 2026
- भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख बने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित: 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार, चार दशकों का है शानदार सैन्य करियर - October 6, 2026
- निर्वाचन आयोग की ओर मार्च कर रहे सांसद, राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन पर बैठे धरने पर, बोले- ‘हमें मिलने तक यहीं बैठना होगा’ - October 6, 2026