आगरा, 31 मार्च 2024: प्रेम का प्रतीक माने जाने वाले आगरा शहर में एक शर्मनाक घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। थाना रकाबगंज क्षेत्र के ईदगाह कुतलुपुर में नगर निगम के एक डंपर ने एक गर्भवती बेजुबान डॉग को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, मीडियाकर्मी मदन मोहन सोनी ने ट्वीट के जरिए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की। जिसमें डंपर द्वारा डॉग को रौंदते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद क्षेत्रीय निवासियों में भारी रोष व्याप्त हो गया। लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
वीडियो में दिख रहा है कि डंपर चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था और उसने डॉग को देखकर भी ब्रेक नहीं लगाए। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है, लेकिन अभी तक उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। इस घटना ने क्षेत्रीय लोगों के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।
इस घटना की निंदा करते हुए क्षेत्रीय नागरिकों ने कहा कि यह इंसानियत के लिए शर्मनाक घटना है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि डंपर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
रिपोर्टर- मदन मोहन सोनी
- आगरा में ऐतिहासिक वात्सल्य मंगल मिलन: तीन जैन संत संघों के समागम से अध्यात्म के रंग में रंगा छीपीटोला - July 14, 2026
- ’वीरवर रामकी चाहर-राजाराम’ के नाम पर हो आगरा का सिकंदरा मेट्रो स्टेशन, जाट एसोसिएशन ने विधायक को ज्ञापन सौंप छेड़ा बड़ा अभियान - July 14, 2026
- ’वीरवर रामकी चाहर-राजाराम’ के नाम पर हो आगरा का सिकंदरा मेट्रो स्टेशन, जाट एसोसिएशन ने विधायक को ज्ञापन सौंप छेड़ा बड़ा अभियान - July 14, 2026