गाजीपुर स्थित मोहम्मदाबाद में शनिवार कड़ी सुरक्षा के बीच मरहूम मुख्तार अंसारी का जनाजा कब्रिस्तान के लिए रवाना हो गया है। इस दौरान मुख्तार के समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पहले मुख्तार अंसारी का शव दे रात सवा एक बजे करीब पहुंच गया था।
जानकारी के मुताबिक, मुख्तार अंसारी को जनाजे की नमाज के बाद दफनाया जाएगा। इस दौरान कब्रिस्तान में परिवार के अलावा किसी को भी जाने पर रोक लगाई है। पुलिस प्रशासन ने निर्देश दिया है कि परिवार के अलावा कोई भी कब्रिस्तान नहीं जा सकेगा। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है, एक्स्ट्रा फोर्स लगाई गई है और पुलिस ने पूरे रास्ते को ब्लॉक कर दिया है।
बता दें कि बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार का पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शुक्रवार को उनके शव को बेटे उमर अंसारी को सौंप दिया गया। मुख्तार की मौत के बाद गाजीपुर और मऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट है।
-एजेंसी
- आगरा में भट्टी पूजन के साथ हुआ 18वें श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ: 1 से 5 सितंबर तक महालक्ष्मी मंदिर में सजेगा श्रीकृष्ण भक्ति का दरबार - August 29, 2026
- ताजमहल देखने गया 12 वर्षीय बालक यमुना नदी में डूबा, बचाने कूदा साथी लेकिन नहीं मिला सुराग; तलाश जारी - August 29, 2026
- सीतापुर में चोरी का अनूठा मामला: जेवर और कीमती सामान के साथ 30 किलो चीनी भी चुरा ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी - August 28, 2026