देहरादून। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। पांच सीटों पर बसपा ने अपने उम्मीदारों का एलान कर दिया। हरिद्वार से जमील अहमद को टिकट दिया गया है।
टिहरी गढ़वाल से नीम चंद छुरियाल, पौढ़ी गढ़वाल से धीर सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा से नारायण दास, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से अख्तर अली माहीगिर और हरिद्वार से जमील अहमद को टिकट दिया गया है।
अकेले चुनाव लड़ने का किया था ऐलान
गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का एलान किया था। बसपा प्रमुख मायावती ने किसी भी दल के साथ गठबंधन से इंकार कर दिया था। इसी के तहत अब उत्तराखंड की पांचों सीटों के लिए बसपा ने अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- फिरोजाबाद: महिला शिक्षकों की समस्याओं पर BSA से मिला शिक्षक संघ, एरियर और मानदेय के शीघ्र भुगतान की उठाई मांग - June 23, 2026
- फतेहपुर सीकरी में बड़ा हादसा: महुअर पुलिया पर बेकाबू होकर 50 फीट गहरी खाई में गिरी अर्टिगा, बाल-बाल बचे दो युवक - June 23, 2026
- रुनकता लापता किशोरियों का मामला: पूछताछ के बाद युवक ने ब्लेड से काटी अपनी गर्दन, आगरा पुलिस ने आरोपों को नकारा - June 23, 2026