नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को झटका लगा है। लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू मंगलवार (26 मार्च) को बीजेपी में शामिल हो गए।
राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाते हैं।
रवनीत सिंह बिट्टू एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने पहले 11 मार्च 2021 से 18 जुलाई 2021 तक लोकसभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता के रूप में कार्य किया। बिट्टू 2014 में लुधियाना से भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा के लिए चुने गए थे। , 2019 भारतीय आम चुनाव और इससे पहले 2009 में आनंदपुर साहिब से । वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं ।
अरविंद केजरीवाल मामले पर दिया था विपक्ष को संदेश
अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर निशाना साधते हुए सांसद ने कहा विपक्ष कुछ कहे, लेकिन मैं पंजाब से हूं…मैं बता सकता हूं कि यह सबसे बड़ा चालबाज, सबसे बड़ा धोखेबाज हैं। जो उस टाइम स्वराज की बात करते हुए लोकपाल की बात करते थे। अन्ना हजारे जी ने भी इनके खिलाफ बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि जिस शराब पॉलिसी के तहत दिल्ली में लोगों को अरेस्ट किया गया है, उसी नीति के तहत पंजाब में भी 5 करोड़ का घोटाला हुआ है। अब पंजाब की बारी है। इस आदमी ने बिल्कुल सफेद झूठ बोलकर मीडिया पर प्रचार किया है। इन्होंने ग्राउंड पर कुछ नहीं किया है, सिर्फ झूठ बोला है, सड़कों पर शोर मचाया है।
– एजेंसी
- गोरखपुर में सीएम योगी ने किया प्रांतीय रक्षक दल के सम्मेलन का शुभारंभ, पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा - August 19, 2026
- 26 साल से नहीं हैं विज्ञान के नियमित शिक्षक, आजमगढ़ में बेलगाम शुल्क वसूली के विरोध में Gen-Alpha ने स्कूल के सामने किया प्रर्दशन - August 19, 2026
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026