पिछले कई दिनों से वरुण गांधी के पीलीभीत लोकसभा सीट से कटने की खबरें चल रही थीं और भाजपा ने उनके स्थान पर कांग्रेस से आए जितिन प्रसाद को मौका देकर इस बात पर मुहर लगा दी। हालांकि, भाजपा से टिकट कटने को लेकर वरुण गांधी ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी का दावा है कि गांधी परिवार से होने के कारण वरुण गांधी को भाजपा ने टिकट नहीं दिया।
लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वरुण गांधी का रिश्ता गांधी फैमिली से है, इसलिए उन्हें टिकट नहीं मिला है। उन्होंने वरुण गांधी को खुला ऑफर देते हुए कहा कि अगर वह (वरुण) कांग्रेस में आना चाहें तो हम उनका स्वागत करेंगे। चौधरी ने कहा, ‘वरुण गांधी को कांग्रेस में आना चाहिए। अगर वह आए तो हमें खुशी होगी। वरुण गांधी एक कद्दावर और बेहद काबिल नेता हैं।’
बता दें कि वरुण गांधी पीलीभीत से लोकसभा चुनाव लड़ते आए हैं, लेकिन इस बार टिकट कटने के बाद उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने की चर्चाएं हैं। लेकिन भाजपा ने उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से उम्मीदवार बनाया है। ऐसे वरुण के दूसरी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने या निर्दलीय चुनाव लड़ने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है। पीलीभीत में पहले राउंड में मतदान होना है और 27 मार्च को नामांकन की आखिरी तारीख है।
-एजेंसी
- 16 मिनट में 16 रुपये में सामान देने के ऑफर पर मचा भारी बवाल, कानपुर के ‘आलमस मार्ट’ पर उमड़ी भीड़, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठी - August 16, 2026
- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने की श्रद्धांजलि अर्पित, बोले- भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे अटल जी - August 16, 2026
- वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान चली गोली, मुंबई जा रहे यात्री की पिस्टल से हुए फायर में महिला समेत दो कर्मचारी घायल - August 16, 2026