Agra, Uttar Pradesh, India.विश्व पर्यावरण दिवस पर सांसद प्रोफ़ेसर एसपी सिंह बघेल ने आगरा में अनेक स्थानों पर पौधारोपण किया। प्रो. बघेल ने पौधारोपण की शुरुआत न्यू शाहगंज तिकोनिया पार्क में पौधारोपण से की। फिर आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-4 में पौधे रोपे। ताज खेमा टीले पर डीएफओ कार्यालय कैंपस में पौधे लगाए। जीवन में वृक्षों के महत्व को प्रतिपादित किया। पेड़ों के बारे में उनका भाषण सुनकर हर कोई हतप्रभ रह गया।
प्रो. बघेल ने सेक्टर-4 में नवविकसित पार्क जनता को समर्पित किया। पार्क की देखरेख की जिम्मेदारी स्थानीय निवासियों को दी। यह पार्क आगरा उत्तर के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की निधि से किया गया है। यहा आयोजित कार्यक्रम में प्रोफेसर बघेल ने कहा कि वृक्ष को देवता इसलिए कहा जाता है कि वह जीवनदायनी गैस ऑक्सीजन का जनक है। बिना ऑक्सीजन के मानव जीवन एक मिनट के लिए भी संभव नहीं है। हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, अपने प्रियजनों की पुण्यतिथि पर पौधा अवश्य रोपना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमारे भारतवर्ष में छह प्रकार के वृक्षों का विशेष महत्व है। ये वृक्ष आपको और वातावरण को स्वच्छ रखेंगे।
पीपल को हिन्दू धर्म में देवता की मान्यता है। बौद्ध धर्म में इसे बोध ट्री के नाम से जाना जाता है। भगवान बौद्ध इसी पेड़े के नीचे बैठकर तपस्या की थी। यह सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देता है।
नीम के पेड़ को पर्यावरणविद नेचुरल प्योरीफायर मानते हैं। यह जहरीली गैसों को कम करता है और ऑक्सीजन छोड़ता है। बहुत सारे चिकित्सकीय लाभ भी हैं।
अशोक का वृक्ष न केवल ऑक्सीजन देता है बल्कि इसके फूल वातावरण क सुगंधित करते हैं औऱ सुंदर लगते है।
अर्जुन का पेड़ औषधीय पेड़ है। इसकी पत्ती और छाल का भी औषधीय उपयोग होता है। शास्त्रों के अनुसार, यह माता सीता का पसंदीदा पेड़ है।
जामुन का पेड़ः भारतीय मान्ताओं के अनुसार भारत को जम्बूद्वीप यानी जामुन का पेड़ों वाली धरती कहा गया है। यह पेड़ भी उत्तम फल और धरा को सुशोभित करने वाला होता है।
बरगद का पेडः भारत का राष्ट्रीय वृक्ष है। इसका पौराणिक महत्व है। यह जितना फैलाव वाला होगा, उतनी ही ऑक्सीन देगा।
सांसद बघेल के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष गामा दुबे, भाजपा नेता दिगंबर सिंह धाकरे, डॉ. पार्थसारथी शर्मा, प्रदीप राठौर मंडल अध्यक्ष ताजमंडल, रश्मि सिंह, महाराज सिंह लोधी, ओम प्रकाश प्रजापति, गुड्डू राठौर पार्षद ने भी पौधारोपण किया।
- Speed Demon Mode: Mostbet Casino Usprawnia Wydajność Platformy - September 8, 2026
- Anticipation at Jack Casino This Evening in Canada - September 7, 2026
- Quiétude et Grandes Victoires chez Lizaro Casino en France - September 5, 2026