उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो बच्चों की निर्मम हत्या मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिस तालिबानी तरीके से बच्चों की हत्या की गई है, उसकी प्रतिक्रिया भी सामने आएगी। उन्होंने प्रदेश में पेपर लीक करने वाले लोगों को भी चेतावनी दी और कहा कि उन्हें पता है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों के साथ हम क्या करते हैं? योगी ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती।
बता दें कि बीते दिनों बदायूं में दो बच्चों की निर्मम तरीके से हत्या का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे लेकर एक बार फिर विपक्ष प्रदेश की कानून व्यवस्था को सवालों के घेरे में ला रहा है। योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में इस पर प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि बदायूं की घटना दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। दो बच्चों की जिस निर्ममता से, जिस तालिबानी तरीके से हत्या की गई, तो स्वाभाविक रूप से उसकी प्रतिक्रिया भी सामने आएगी। योगी ने कहा कि जो भी होगा वह नियम के अनुसार होगा। हम जो कुछ भी करेंगे वह प्रदेश के हित में करेंगे। हम मानवता के हित में काम कर रहे हैं और हम अपराधियों को सही रास्ते पर लाने के लिए जो भी उपाय हो सकेंगे, उसे करेंगे।
वहीं आरओ और यूपी पुलिस पेपर लीक मामले पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पेपर लीक की कुछ घटनाएं हुई हैं और ये एजेंसी के स्तर पर हुई हैं। हमने दोनों मामलों में बहुत सख्त कार्रवाई की है और हमने पहले से इस बारे में कहा है कि जिसकी भी संलिप्तता हो, ये मानकर चलिए ऐसे तत्वों के साथ जो युवाओं के जीवन से खिलवाड़ करेगा, या सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करेगा, उसके साथ क्या व्यवहार हम करते हैं ये उसको भी पता है। उन्होंने कहा कि हम युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं देंगे।
-एजेंसी
- डमरुओं की गूंज और इत्र-पुष्प वर्षा से शिवमय हुआ सिकंदरा: सावन के तीसरे सोमवार पर सजी अलौकिक झांकी, छप्पन भोग जैसी प्रसादी ने मोहा मन - August 17, 2026
- आगरा के बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित हुआ शिव परिवार, गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष - August 17, 2026
- आगरा के कमला नगर में देशभक्ति का अनूठा ज्वार: कर्मयोगी से श्रीराम चौक तक निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा भारत माता का जयघोष - August 17, 2026