अत्याधुनिक मशीन से ह्रदय, मस्तिष्क, लिवर, किडनी, पेट की सीटी एंजियोग्राफी होगी आसान
Agra, Uttar Pradesh, India. रेनबो हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू की गई है। सोमवार को नई एवं आधुनिक आगरा क्षेत्र की पहली आप्टिमा 128 सीटी स्कैन मशीन का संचालन देश-विदेश में प्रसिद्ध वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. आरसी मिश्रा ने स्कैनिंग रूम का फीता काटकर आरम्भ कराया।
इस मौके पर डॉ. आरसी मिश्रा ने कहा कि रेनबो हॉस्पिटल चिकित्सा सुविधाओं को विकसित करने में हमेशा ही अग्रणी रहा है। नवीनतम तकनीक आधारित उपचार और उपकरणों का यहां सबसे पहले संचालित किया जाता है।

अस्पताल के निदेशक डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि यह आगरा क्षेत्र की पहली 128 स्लाइड वाली सीटी स्कैन मशीन है जिससे हृदय, मस्तिष्क, लिवर, किडनी, पेट की सीटी एंजियोग्राफी की जा सकेगी।
डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि इस मशीन के जरिए स्कैन को और गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सकेगा। गहन जांच संभव हो सकेगी।
रेनबो कार्डियक केयर के निदेशक डॉ. विनीश जैन ने बताया कि आगरा और आस-पास के क्षेत्र की यह ऐसी पहली अत्याधुनिक सीटी मशीन है, जिससे मरीजों को बड़ी राहत होगी। इसकी मदद से ह्रदय की नसों की सीटी द्वारा एंजियोग्राफी भी अब सम्भव हो गई है। इसके अलावा पूरे शरीर की नसों की सीटी एंजियोग्राफी बेहतर ढंग, उच्च गुणवत्तापूर्ण तरीके से की जा सकेगी। ह्रदय की अन्य बीमारियों की पहचान और बेहतर तरीके से करने में भी यह मददगार होगी।
वरिष्ठ पेट, लिवर एवं आंत रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु यादव ने बताया कि हाई रिजोल्यूशन से पेट की नसों को गहनता से देखने, पेट के जटिल मामलों की पहचान और पेट के कैंसर की पहचान कर उपचार की योजना में यह मशीन बेहद मददगार है।
आईसीयू प्रभारी डॉ. वंदना कालरा ने भी मशीन को जटिल रोगों के इलाज में मददगार बताया। रेडियोलॉजी विभाग के डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि इस मशीन की स्पीड बहुत तेज होती है। ऐसे में पहले जितने समय में एक मरीज का टेस्ट होता था, अब उतने ही समय में अब 3 से 4 मरीजों की जांच असानी से हो जाएगी। इससे सीटी एंजियोग्राफी भी हो जाएगी।
फिजिशियन डॉ. विश्वदीपक ने बताया कि रेडियोलॉजी विभाग में यह एक उन्नत सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। रेडियोलॉजी विभाग में इस मशीन के जरिए डॉ. राहुल के साथ ही डॉ. नितिन अग्रवाल, डॉ. वसीम अख्तर के निर्देशन में टेक्निशियंस अमित, शशिकांत, राहुल और शशांक मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे।
हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/livestorytime/?ref=pages_you_manage
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को जॉइन करें
लाइव स्टोरी टाइम का यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://www.youtube.com/channel/UCO1duqT4gk67fE57bWOJD6g
एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://www.youtube.com/channel/UCW3P8UTiTUnAg8eEg7q0fMA
- Mijn Rit Door het JackWin Casino Spelaanbod Verkenner Rapport - October 21, 2026
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026