लोकसभा चुनाव 2024 के शंखनाद के बाद उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट सबसे ज्यादा चर्चाओं में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि वरुण गांधी का टिकट भाजपा काट सकती है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई भी अधिकारिक एलान नहीं हुआ है।
इन सबके बीच वरुण गांधी के निजी सचिव ने जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से नामांकन पत्र खरीद लिया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि, वरुण गांधी अब पीलीभीत से चुनाव जरूर लड़ेंगे। बताया जा रहा है कि, नामांकन के आज पहले दिन वरुण गांधी के निजी सचिव ने चार सेटो में नामांकन पत्र पीलीभीत लोकसभा सीट के लिए खरीदे हैं।
भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे?
अब सवाल उठ रहा है कि, अगर भाजपा ने वरुण गांधी को टिकट नहीं दिया तो वो किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। कुछ लोगों का कहना है कि वरुण गांधी निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के संपर्क में भी उन्हें बताया जा रहा है। इसके साथ ही भाजपा के लिए यह चुनौती भी है कि अगर भाजपा किसी अन्य को पीलीभीत से टिकट देती है तो भाजपा उम्मीदवार के सामने वरुण गांधी चुनाव मैदान में होंगे।
-एजेंसी
- आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले- “सपा ने सनातन और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है” - August 12, 2026
- मराठी स्टाइल में बुलेट चलाने वाली युवती ने मांगी माफी: “मुझे माफ कर दीजिए, मैं भी आपकी बहन-बेटी जैसी हूं”, डिलीट की सारी रील्स - August 12, 2026
- बुलंदशहर में खौफनाक वारदात: शादी से इनकार करने पर 38 वर्षीय प्रेमिका के सीने, गले और चेहरे पर चाकू से किए 17 वार, बेरहमी से हत्या - August 12, 2026