भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने विपक्षी दलों के ऑफर पर आज खुलकर जवाब दिया। गडकरी ने कहा कि ये कहना कि मैं बीजेपी में मिसफिट हूं पूरी तरह गलत है। ये पार्टी भी सही है और बंदा भी। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और पार्टी की छात्र शाखा से जुड़ा रहा। उन्होंने बताया कि मैंने अपना राजनीतिक जीवन एक छात्र नेता के तौर पर शुरू किया। आज आप मुझमें जो भी देखते हैं वो सब आरएसएस की दी हुई सीख है।
गौरतलब है कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए पिछले सप्ताह 72 कैंडिडेट्स की सूची जारी की थी। इस सूची में नितिन गडकरी समेत महाराष्ट्र से 20 कैंडिडेट के नाम की घोषणा की गई थी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले उद्धव ठाकरे ने गडकरी को एमवीए कैंडिडेट के रूप में चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। तब भी गडकरी ने कहा था कि उद्धव का ये बयान उनकी अपरिपक्वता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शिवसेना को बीजेपी नेताओं की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि वो लोकसभा चुनाव में अपना बैनर-पोस्टर नहीं लगवाएंगे। यही नहीं वो अपने लोकसभा चुनाव क्षेत्र में बड़ी रैलियां भी नहीं करेंगे। उन्होंने एक निजी न्यूज चैनल से कहा कि अगर आप मेरी लोकसभा क्षेत्र में जाएंगे तो आप समझ जाएंगे कि मैं किसी से भेदभाव नहीं करता। मैं पीएम मोदी के सबका साथ, सबका विकास में भरोसा करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से जुड़ने में भरोसा करता हूं।
गडकरी ने कहा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र के लोग मेरे परिवार की तरह हैं। उन्होंने पिछले 10 साल में मेरे काम को देखा और परखा है और मुझमें भरोसा जताया है। मैं आज भी घर-घर जाकर प्रचार करने में भरोसा रखता हूं। मैं लोगों के घर जाकर उनसे मिलना पसंद करता हूं। इस तरह से मैं बुजुर्गों के साथ भी रिश्ता जोड़ पाता हूं।
-एजेंसी
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026