आगरा: अतिथि देवो भव:” यह भारतीय संस्कृति है और इस संस्कृति का पर्यटन पुलिस निर्वहन कर रही है। ताज भ्रमण के लिए आनेवाले पर्यटकों की सुरक्षा के साथ उन्हें बेहतर माहौल दे रही है। इतना ही नही जो पर्यटक अपने ग्रुप और अपने परिजनों से बिछड़ जाते है उन्हें मिलाने का काम भी पर्यटन पुलिस कर रही है।
ऐसा ही एक ओर मामला सामने आया। मोहब्बत की निशानी ताजमहल का भ्रमण करने आई श्रीलंका की एक महिला पर्यटक अपने ग्रुप से बिछड़ गयी। ग्रुप से अलग हो जाने से महिला पर्यटक घबरा गई। महिला पर्यटक ने ताजमहल पर मौजूद पर्यटन पुलिस से शिकायत की। पर्यटन पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया और जांच पड़ताल में जुट गई।
पर्यटन पुलीस ने आरटी सैट व सीसीटीवी आदि माध्यमों से ग्रुप के लोगों को तलाश किया और महिला पर्यटक को उनके सुपुर्द।
ग्रुप से मिलने पर महिला पर्यटक ने पर्यटन पुलिस का आभार जताया और धन्यवाद दिया। इस पर पर्यटन पुलिस ने फिर ताजमहल भ्रमण के लिए आने को कहा।
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026