लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का आज एलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेन्स में कुल सात चरणों में चुनाव कराने का एलान किया है। चुनाव के नतीजे चार जून को आएंगे। चुनाव के एलान के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने शेरो-शायरी से जवाब देते हुए जन आएं। इस दौरान उन्होंने ईवीएम पर उठ रहे सवाल पर शायरना अंदाज में जवाब दिया।
दरअसल, ईवीएम से जुड़े सवाल पूछे जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने एक शायरी से इसका जवाब दिया। साथ ही ईवीएम पर सवाल उठाने वालों पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा जो अकसर ईवीएम पर दोषारोपण करते हैं लेकिन जब उनके पक्ष में नतीजे आते हैं तो वे अपने आरोपों से मुकर जाते हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा-
“अधूरी हसरतों का इल्जाम हर बार हम पर लगाना ठीक नहीं,
वफा खुद से नहीं होती खता ईवीएम की कहते हो..”
इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि देशभर में कुल 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जबकि 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा। सीईसी के मुताबिक, पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि मतगणना 4 जून को होगी। दूसरे चरण में 26 अप्रैल, तीसरे चरण में 07 मई, चौथे चरण में 13 मई, पांचवें चरण में 20 मई, छठे चरण में 25 मई और सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को वोट डाले जाएंगे।
-एजेंसी
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026