आगरा: रास्ते में विवाहिता को देखकर अश्लील फब्तियां कसने वाले दबंग युवकों की बातों को इग्नोर किया तो उनके होशले बढ़ गए। पानी भरने जा रही विवाहिता के साथ पहले छेड़खानी की और फिर कहने लगे कहने लगे 500 रुपये दे देंगे बस एक बार……… यह सुनकर विवाहिता का सब्र का बांध टूट गया। उसने पूरी घटना अपनी सास को बताई। यह सुनकर पीड़िता की सास आरोपियों के घर पहुँची और शिकायत करने लगी तो आरोपियों ने सास पर हमला बोल दिया। इस दौरान बचाने आई पीड़िता को भी नही बख्शा। माँ के साथ हुई मारपीट की घटना को सुनकर बेटा पहुँचा तो उसको भी बेरहमी से पीटा। पीड़ित में पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने मेडिकल कराया और आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही को अंजाम दिया।
पूरा मामला इटौरा गांव का है। बेरी साल नगला निवासी लच्छो देवी पत्नी स्व.सीता राम अपनी छोटी बहू ले साथ रहती है और उसका छोटा बेटा बाहर काम करता है। बड़ा बेटा दूसरे गांव में रहता है। जानकारी के मुताबिक लच्छो की छोटी बहू के साथ गांव के ही सुरेश संपोला और धारा अक्सर अश्लील कॉमेंट्स करते है और अश्लील फब्तियां कसते है। पीड़ित ने इन बातों को इग्नोर किया तो दबंगो की हिम्मत और ज्यादा बढ़ गयी।
पीड़िता ने बताया वो पानी भरने जा रही थी तभी तीनो युवकों ने उसे घेर लिया। छेड़खानी करने लगे और कहने लगे कि भाभी 500 ले लो और और हमारे साथ…… यह सुनकर वो बुरी तरह टूट गयी। भागती हुई वो अपने घर गयी और उसने अपनी सास को सारी घटना बताई। इस पर सास आरोपी के ताऊ के घर पहुँची और शिकायत करने लगी तो आरोपी सुरेश, संपोला, धारा और संपोला की पत्नी साबो ने मिलकर सड़क पर लाठी डंडो और लात घूसो से मारपीट कर दी और वो भी बचाने गयी तो उसके साथ भी मारपीट की।
माँ के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही पास रहने वाला बड़ा बेटा आया तो दबंगो ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। पीड़ित अपनी माँ और छोटे भाई की बहू के साथ पुलिस थाने पहुँचा। उसने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और न्याय की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस एक्शन में आई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित अपनी माँ और बहू को लेकर जिला अस्पताल मेडिकल के लिए आया। यहाँ पर चिकित्सको ने उसका प्राथमिक उपचार किया और मेडिकल किया।
इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए पीड़ित में अपनी माँ और छोटे भाई की बहू के साथ हुई घटना की पूरी जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि माँ और छोटे भाई की बहू साथ रहती है छोटा भाई बाहर काम करता है। इसका फायदा दबंग उठाना चाहते है। उनकी गलत नियत छोटे भाई की पत्नी पर है। रास्तेके।आते जाते उसके साथ बदतमीजी और अश्लील फब्तियां कसते है और अब तो उन्होंने हद ही कर दी
उन्होंने ऐसी बात की जिससे छोटे भाई की पत्नी दहशत में आ गई है।
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026
- कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आगरा इकाई का विस्तार: नरेंद्र तनेजा बने चेयरमैन और कुलदीप सिंह कोहली संयुक्त महासचिव मनोनीत - August 18, 2026
- प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण ही श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश: कमला नगर में परमहंस स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से बही श्रीमद्भागवत की अमृतधारा - August 18, 2026