संभल। यूपी के संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला कच्चा इलाका निवासी आलम के बेटे अहमद रजा (11) को कुत्तों ने नोंचकर मारा डाला। अहमद मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से निकला था। इस दौरान वह खेलते हुए मोहल्ले के बाहर एक आम के बाग में पहुंच गया।
जहां कई कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। दादा हनीफ ने बताया कि उनका पोता एक निजी स्कूल में कक्षा तीन की पढ़ाई कर रहा था। वह अक्सर बच्चों के साथ खेलने के लिए जाता था। उसके साथ मंगलवार को भी गया था। इसी दौरान कुत्तों ने हमला कर दिया।
अन्य बच्चे भागकर आ गए। बच्चों ने घर आकर सूचना दी। जब तक घर से बाग तक पहुंचे तो कुत्ते उस पर हमला कर रहे थे। किसी तरह कुत्तों के झुंड को भगाया। बच्चे को उठाकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे तो मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कुत्तों के हमले में बालक की जान जाने की सूचना के बाद पूरे इलाके के बच्चों में दहशत का माहौल है।
-एजेंसी
- मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया पर वार: 1 से 31 अक्टूबर तक आगरा में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान - October 1, 2026
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026