गाजीपुर। गाजीपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर हाईटेंशन तार बस के संपर्क में आ गई, जिससे आग लग गई। इस दौरान बस में सवार लोग बुरी तरह से झुलस गए। इस घटना में पांच लोगों के मौत की खबर है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक मदद का एलान किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा कि जनपद गाजीपुर में एक दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख एवं गंभीर रूप से घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता एवं उनके निःशुल्क उपचार के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
जनपद गाजीपुर में एक दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख एवं गंभीर रूप से घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता एवं उनके निःशुल्क उपचार के निर्देश दिए हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है…
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) March 11, 2024
राज्य मंत्री भी पहुंचे मेडिकल कॉलेज
दर्दनाक घटना की सूचना पर राज्य मंत्री अनिल राजभर ने अस्पताल में घायलों का हाल जाना। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर आनंद मिश्रा को निर्देशित किया कि घायलों का त्वरित और उचित इलाज किया जाए। इससे पूर्व मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने ग्रामीणों के बीच जाकर शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्तर पर इस मामले पर नजर बनाए हुए है।
:एजेंसी
- लखनऊ में युवती को टक्कर मारकर बोनट पर घसीटने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी - September 16, 2026
- लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क के पास कार के बोनट पर युवती को घसीटने का मामला; ‘यश’ बनकर धोखा दे रहा था आरोपी शाहनवाज, पुलिस तलाश में जुटी - September 16, 2026
- मशहूर जोड़ी योगेश रावत और YogKansha के फैंस को मिला खास तोहफा, नेहा कक्कड़ की आवाज़ में रिलीज हुआ नया म्यूजिक वीडियो ‘Naa Pushde’ - September 16, 2026