सीवर के गंदा पानी सड़क पर बहने की समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के भेलपुर खोजवां के किरहिया चुंगी तिराहे पर लोगों ने रविवार को पार्षद को रस्सी से बांध कर बंधक बना लिया। इतना ही नहीं जमकर नारेबाजी भी की।
शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस
सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सीवर की समस्या से नाराज लोगो का कहना है कि पिछले दस दिनों से सीवर की समस्या से जूझ रहे हैं। समस्या से संबंधित स्थानीय लोगो की शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस है। आक्रोशित लोगो ने पार्षद को बंधक बना लिया।
#ViralVideos #वाराणसी में सीवर से परेशान लोगों ने बनाया पार्षद को बंधक pic.twitter.com/VAAlf0d3QJ
— princy sahu (@princysahujst7) March 10, 2024
इलाके के पार्षद अशोक सेठ और गंगा प्रदूषण के जेई के के वर्मा को बनाया बंधक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खोजवां के किरहिया चुंगी तिराहे पर विगत दस दिनों से सीवर की समस्या की वजह से सड़क पर सीवर का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। जिसकी वजह से इलाके में गंदगी और बदबू से स्थानीय लोगो का जीना मुहाल हो गया है। इस समस्या से जूझ रहे आक्रोशित लोगों ने इलाके के पार्षद अशोक सेठ और गंगा प्रदूषण के जेई के के वर्मा को बंधक बना लिया। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
- आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में बड़ी सफलता: डिपो से सदर बाजार तक डाउन लाइन पर हुआ ट्रेन का सफल ट्रायल रन - October 13, 2026
- Agra News: अग्रवाल महासभा विवाद में नितेश अग्रवाल गुट को बड़ी राहत, सोसायटी रजिस्ट्रार ने चुनाव रद्द करने की मांग की खारिज - October 13, 2026
- आंबेडकर विवि के संस्कृति भवन में एबीवीपी का ‘उभरता भारत, नई आशाएं’ कार्यक्रम, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में जुटने की अपील - October 13, 2026