पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित संदेशखाली गांव इन दिनों चर्चा में है। गांव की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि शाहजहां शेख ने उनकी जमीन पर कब्जा करने के साथ-साथ कुछ महिलाओं के साथ यौन शोषण भी किया है। बंगाल की पूरी सियासत अभी संदेशखाली के ईर्दगिर्द भटक रही है।
हालांकि, हाल ही में शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया गया था। आज उसे बशीरहाट अदालत में पेश किया गया, जहां उसे चार दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया। सीबीआई के अधिकारी शेख शाहजहां को बशीरहाट की सब-डिविजनल कोर्ट में लेकर पहुंचे थे।
इससे पहले, कोलकाता के निजाम पैलेस में स्थित सीबीआई कार्यालय से शेख शाहजहां को अदालत में पेश करने के लिए बाहर लाया गया था।
भाजपा का वार
इस मामले में भाजपा सांसद दिलीप घोष लगातार आरोपी शाहजहां शेख और टीएमसी पर हमलावर हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘राज्य सरकार और टीएमसी अभी भी शाहजहां को बचाने का प्रयास कर रही है। वे उसे सीबीआई से छिनने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन अदालती कार्यवाही जारी रहेगी और जांच चल रही है। सब कुछ धीरे-धीरे सामने आ जाएगा।’
इससे पहले मीडिया से बात करते हुए दिलीप घोष ने कहा था, ‘शाहजहां शेख बहुत सारे अपराधों में शामिल है। पूछताछ की जा रही है। उसका नेटवर्क अभी भी सक्रिय है, वे स्थानीय लोगों को डरा रहे हैं। जैसे-जैसे पूछताछ आगे बढ़ेगी, बहुत सारे मामलों का खुलासा होगा। दबाव में आने पर वह कई बातों का खुलासा करेगा।’
-एजेंसी
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026
- आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश - September 21, 2026