एआई के प्रचलन में आने के बाद डीपफेक वीडियो के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, भारत में कई जानी-मानी हस्तियां डीपफेक का शिकार हो चुकी हैं। इसी बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के डीपफेक वीडियो मामले में लखनऊ के साइबर थाने में 2 एफआईआर दर्ज की गई है।
जानकारी के मुताबिक, डीपफेक वीडियो में सीएम योगी आदित्यनाथ का चेहरा इस्तेमाल करके दवा खरीदने की अपील की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने फेसबुक हेडक्वार्टर से जानकारी मांगी है। बताया जा रहा है कि एआई की मदद से साइबर अपराधियों ने डीपफेक वीडियो के जरिये डायबिटीज की दवा का प्रचार करवा दिया। एक अन्य वीडियो में सीएम योगी से एक अन्य दवा खरीदने की भी अपील करवायी गयी है।
इस मामले में पुलिस की दो टीमें इन मामलों की जांच में जुटी हुई है, फेसबुक के दो अकाउंट की जानकारी मांगी गयी है। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो सामने आ चुका है, जिसको लेकर काफी बवाल हुआ था।
-एजेंसी
- आगरा सेनेटरी सुपरवाइजर संघ का विस्तार: रंजीत नारवार अध्यक्ष नियुक्त, सुनील पारस को आउटसोर्सिंग प्रकोष्ठ की मिली कमान - June 3, 2026
- संजय पैलेस के श्री पूर्व मुखी हनुमान मंदिर में भव्य महोत्सव: 7 जून को प्रथम जीर्णोद्धार दिवस पर सजेगा फूल बंगला, गूंजेंगे भजन - June 3, 2026
- जगद्गुरु शंकराचार्य की अगुवाई में आगरा आ रही ‘गविष्टि यात्रा’: 6 से 8 जून तक शहर की विभिन्न विधानसभाओं में होंगे भव्य आयोजन - June 3, 2026