आगरा: शहर में एक परिवार पत्नी की सुपारी खाने की आदत की वजह से टूटने की कगार पर आ गया। पत्नी का दिन में पांच से छह बार सुपारी खाना पति को नागवार गुजरा जिससे दोनों में विवाद होने लगा। जब विवाद बढ़ गया तो यह पूरा मामला पुलिस के पास पहुंच गया।
पुलिस ने इस मामले को परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया। जहां पति और पत्नी को समझाया गया। पत्नी इस बात पर राजी हुई कि वह दिन में एक बार सुपारी खायेगी और धीरे-धीरे इस आदत को छोड़ देगी। जिस पर पति भी पत्नी को घर ले जाने के लिए तैयार हो गया।
ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी वर्ष 2022 में हरीपर्वत के रहने वाले एक युवक से हुई थी। दोनों पति-पत्नी को एक बच्चा भी है। सब कुछ अच्छे से बीत रहा था लेकिन पत्नी की सुपारी खाने की आदत ने घर में विवाद कर दिया। पत्नी दिन में करीब पांच से छह बार सुपारी खाती है पति को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं है। उसने पत्नी से सुपारी न खाने के लिए कहा। जब पत्नी नहीं मानी तो दोनों में क्लेश हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई।
पति-पत्नी में विवाद बढ़ने के बाद पत्नी बिना बताए करीब 6 महीने पहले अपने मायके चली आई। लेकिन जब पति उसे लेने नहीं आया। पत्नी ने पति को कॉल किया तो पति ने साफ कह दिया कि जब तक तुम सुपारी खाना नहीं छोड़ोगी, तुम्हें घर वापस नहीं लाऊंगा। इसके बाद पत्नी ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने इस मामले को परिवार परामर्श केंद्र में स्थानांतरित कर दिया।
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026