गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 55 करोड़ से 10 एकड़ में निर्मित होने वाली एन.सी.सी. प्रशिक्षण एकेडमी का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, NCC युवाओं के जीवन का हिस्सा बन सके, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यही विजन है। इसी दिशा में बढ़ते हुए हम लोगों ने इस एकेडमी की स्थापना का निर्णय लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन को मिशन मोड पर लेकर हम लोगों ने निर्णय किया है कि अधिक से अधिक युवाओं को NCC के साथ जोड़ें और NCC एकेडमी के माध्यम से उन्हें अच्छा से अच्छा प्रशिक्षण दिया जा सके।
उन्होंने कहा, अनुशासन जीवन में आत्मानुशासन से पैदा होता है…आत्मानुशासन आपको जीवन भर एक सही मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा, एक ऐसा मार्ग देगा जो क्रमबद्ध तरीके से आपको आपकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए सदैव आपका मार्गदर्शन करेगा।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, हम अपने देश के लिए कार्य करें। अपने देश के लिए हम जिएं। हमारा सम्पूर्ण समर्पण अपने देश के लिए होना चाहिए। साथ ही कहा, ‘स्वच्छ भारत मिशन’ ने इंसेफेलाइटिस जैसी महामारी को पूरी तरह नियंत्रित किया।
-एजेंसी
- प्रयागराज पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी: केपी ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को करेंगे संबोधित, स्वराज भवन में हुआ स्वागत - August 8, 2026
- रामु जाइ बन राजु तुम्हारा…कैकेयी के वरदान और श्रीराम के वनवास प्रसंग से भावुक हुआ कथा पांडाल, आंखों से बही अश्रुधारा - August 8, 2026
- मेरठ में सीएम योगी के दौरे से पहले हड़कंप: कार्यक्रम स्थल के पास आसमान में दिखा संदिग्ध ड्रोन, एटीएस और पुलिस जांच में जुटी - August 8, 2026