लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय था जब अयोध्या नाम से कइयों को करंट लगता था। उस सयम लोग अयोध्या का नाम लेने भी डरते थे, लेकिन आज पूरी दुनिया अयोध्या आना चाहती है। नये उतर प्रदेश में त्रेतायुगीन स्वरूप दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि एयर कनेक्टिविटी बढ़ाई गई है ताकि सम्मान से लोग आयेंगे, रामलला के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी बुधवार को दोपहर एक बजे बरेली क्लब मैदान में पहुंचे। जहां उन्होंने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों को अयोध्या आने का निमंत्रण दिया।
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अवसर पर जनपद बरेली में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में… https://t.co/pxHn4HiRGU
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 10, 2024
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी लोगों को अयोध्या आना है, 22 जनवरी के बाद दर्शन के लिए आइए। विधायक और सांसद के जरिए अयोध्या आइए। सारा खर्चा जनप्रतिनिधि उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि 14 से 20 जनवरी तक स्वच्छता कार्यक्रम चलाएं। नगर, गांव घर को स्वच्छ कीजिए। जैसे दिवाली पर करते हैं। 16 जनवरी से राम नाम संकीर्तन कीजिए। 22 जनवरी को नगर नगर में भंडारा का आयोजन कीजिए। दीपोत्सव के जरिए नए भारत में सहयोग कीजिए। उन्होंने कहा कि हर नागरिक कर्तव्य है कि हर काम देश के नाम। पहले देश, फिर समाज, फिर परिवार और फिर व्यक्ति है।
आपकी जिंदगी बदलने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय 10 नेताओं के 10 जादुई विचार’
10 Magical Thoughts & 10 Most Popular Global Leaders : That Can Change Your Life
चहुंओर हो रहा है विकास
मुख्यमंत्री ने नगर निगम चुनाव में जीत दिलाने के लिए बरेली की जनता का आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में आया था। स्मार्ट सिटी की सरकार में डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन जोड़ने की जरूरत थी। जनता ने भरोसा जताया और उमेश गौतम को मेयर चुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि चहुंओर विकास हो रहा है। वाराणसी, नोएडा में विकास होगा तो बरेली में भी विकास हो रहा है। वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बना तो बरेली में भी नाथ नगरी कॉरिडोर बनाया जा रहा है।
‘अब कर्फ्यू नहीं, निकलती है कांवड़ यात्रा ‘
सीएम योगी ने कहा कि बरेली में कर्फ्यू के दौरान मेरा भी यहां आने का कार्यक्रम था। लेकिन आने नहीं दिया गया। कहा कि बरेली में अब जो कर्फ्यू लगाएगा, उसपर कर्फ्यू लगेगा। उन्होंने कहा कि पहले अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर में कर्फ्यू लगते थे। अब कर्फ्यू नहीं लगता है। अब कावड़ यात्रा निकलती है। यही बदलता उत्तर प्रदेश है। उन्होंने कहा कि पहले बेटी स्कूल, बाजार नहीं जा पाती थी। क्योंकि जिनकी सरकार थी वे अपराधियों को सुरक्षा देते थे। लेकिन अब सब सुरक्षित हैं। देश में कहीं जाइए बताइए उत्तर प्रदेश से हूं तो लोग खुश होते हैं।
- आजम खान को लेकर अखिलेश यादव का छलका दर्द: बोले– ‘मुसलसल नाइंसाफी का सामना कर रहे हैं वरिष्ठ नेता’ - November 16, 2026
- “जनगणना 2027 तय करेगी यूपी के समग्र विकास की दिशा”, CM योगी ने लोकभवन से किया अभियान का शुभारंभ - November 16, 2026
- अपनी कहानी अपने शब्दों में कहना जरूरी था… सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन; परिवार के बारे में फैले भ्रामक प्रचार पर रखी अपनी बात - November 16, 2026