प्रयागराज। यूपीपीएससी प्रीलिम एग्जाम 2024 का आयोजन 17 मार्च को किया जाना है लेकिन आयोग की ओर से इस पोस्टपोंड कर दिया गया है। यूपीपीएससी की ओर से इस एग्जाम के पोस्टपोंड को लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी साझा की गयी है।
अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा का अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है और अब एग्जाम का आयोजन जुलाई 2024 माह में किया जायेगा।
उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2024 (UPPSC 2024 Prelims) का आयोजन 17 मार्च 2024 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है। इसके लिए एडमिट कार्ड आज यानी 7 मार्च 2024 को जारी किये जाने की संभावना है। लेकिन सोशल मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक इस एग्जाम को पोस्टपोंड कर दिया गया है।
-एजेंसी
- Agra News: बच्चों को बांटी गईं ‘एक्सपायरी दवाएं’, प्रशासन सख्त; ड्रग विभाग ने लिए सैंपल, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश - June 17, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज का कमाल: दुर्लभ ‘गिलियन-बैरे सिंड्रोम’ से जूझ रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन - June 17, 2026
- आगरा में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: अंगूठी गांव में तीन साल बाद तालाब हुआ अतिक्रमण मुक्त; मंदिर-मस्जिद समेत अवैध निर्माण ध्वस्त - June 17, 2026