बॉलीवुड के फेमस कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद ये कपल अमृतसर के फेमस गोल्डन टेंपल पहुंचा था और मत्था टेककर आशीर्वाद लिया था। अब दोनों गुवाहाटी के कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे हैं। उनके साथ पूरा परिवार भी नजर आया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बाद परिवार संग भक्ति में रमे हुए हैं। दोनों गोल्डन टेंपल के बाद अब कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उनके साथ पूरा परिवार भी नजर आया।
21 फरवरी को हुई है शादी
रकुल और जैकी ने 21 फरवरी को गोवा में शादी की। शादी का जश्न तीन दिन तक चला था। वेडिंग फंक्शन में टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर सहित कई फिल्मी सितारे शामिल हुए थे।
कामाख्या मंदिर की मान्यता
कामाख्या मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, यहां पर माता सती के योनि का भाग गिरा था। यहां किसी मंदिर की नहीं, बल्कि योनि के आकार का शिलाखंड है, जिसकी पूजा होती है। कहते हैं कि जिन कपल्स को बच्चे नहीं होते हैं, वो यहां पर दर्शन करने आते हैं और उनकी मुराद पूरी हो जाती है।
-एजेंसी
- साइबर ठगी का नया पैंतरा: वॉट्सएप पर फर्जी बैंकिंग ट्रांजैक्शन मैसेज भेजकर डरा रहे अपराधी, YES/NO’ वाले संदेशों से रहें पूरी तरह सावधान - September 24, 2026
- रायबरेली से अखिलेश यादव का मिशन-2027 का शंखनाद: पीडीए रथयात्रा के आगाज के साथ भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- गठबंधन के साथ लड़ेंगे यूपी का चुनाव - September 24, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण का सख्त रुख: नवागत उपाध्यक्ष ने ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया औचक निरीक्षण, धीमे काम पर जताई नाराजगी - September 24, 2026