संदेशखाली में ईडी की टीम पर हमला करने के मामले में शाहजहां शेख़ को सीबीआई ने बुधवार शाम को हिरासत में ले लिया है.
सीबीआई को सौंपने से पहले शाहजहां शेख़ के स्वास्थ्य की जाँच कराई गई.
कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को ये आदेश दिया था कि पश्चिम बंगाल पुलिस शाम सवा चार बजे तक शाहजहां शेख़ को सीबीआई के हवाले करे.
कोर्ट ने मंगलवार को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी और कहा था कि बंगाल पुलिस शाहजहां शेख़ को सीबीआई को सौंप दे.
बुधवार को सीबीआई बंगाल पुलिस के मुख्यालय में पहुंची थी, जहां प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद शाहजहां शेख़ को सीबीआई के हवाले किया गया.
इस साल पांच जनवरी को संदेशखाली में ईडी की टीम पर हमला हुआ था. इस मामले में शाहजहां शेख़ मुख्य अभियुक्त हैं.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को प्रशासन ने किया ध्वस्त: अवैध निर्माण हटाने के बाद बढ़ा तनाव, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट - September 5, 2026
- ताजनगरी में सजेगा इलेक्ट्रिक उद्योग का भव्य मंच: 13 सितंबर को फतेहाबाद रोड स्थित हैवन्स गार्डन में होगा पहले विशाल विद्युत व्यापार मेले का आयोजन - September 5, 2026
- अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर तीखा हमला: कहा- जो पार्टी मंदिर के दान-मान को लूट चुकी है, वह आस्था के प्रतीकों का मोल क्या जाने - September 5, 2026