दुनियाभर में अक्सर ही रोड एक्सीडेंट के कई मामले देखने को मिलते हैं। रोड सेफ्टी को वैसे तो हर देश में बेहद ही अहम माना जाता है, पर अक्सर ही इसमें चूक होने से रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आते हैं। ऐसे ही एक रोड एक्सीडेंट का मामला आज बुधवार 6 मार्च को नेपाल में देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार नेपाल के धादिंग (Dhading) जिले में आज एक भीषण बस एक्सीडेंट हो गया। बस काठमांडू जा रही थी और यात्रियों से भरी हुई थी। रास्ते में ही बस धादिंग जिले में ही एक हाईवे से त्रिशूली नदी में गिर गई।
7 लोगों की मौत
नेपाल में बस के त्रिशूली नदी में गिरने पर रेस्क्यू टीम मौके और लोगों को नदी से बाहर निकाला। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। 5 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई जिनके शव रेस्क्यू टीम ने ही नदी से निकाले। 2 अन्य लोगों की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
30 लोग घायल
नेपाल में बस के त्रिशूली नदी में गिरने से हुए हादसे में 30 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
बस ड्राइवर हुआ गिरफ्तार
पुलिस ने बस के ड्राइवर हरिराम हरिजन को गिरफ्तार कर लिया है और उससे इस मामले में पूछताछ कर रही है।
-एजेंसी
- आगरा एफएसडीए की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 13 फर्मों पर एक साथ छापेमारी, ₹3.63 करोड़ की संदिग्ध दवाएं जब्त, 58 लाइसेंस पर गाज - July 11, 2026
- आगरा में जमीन माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन: गैंगस्टर एक्ट में महिला समेत 3 गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट की बिक्री करने का आरोप - July 11, 2026
- स्मार्ट सिटी आगरा: खुले नाले में 7 घंटे तड़पती रही गर्भवती गाय, पार्षद किशन नायक ने नाले में खुद उतरकर बचाई गौ माता की जान - July 11, 2026