संयुक्त राष्ट्र की एक टीम ने कहा है कि ये ‘मानने के वाजिब आधार हैं’ कि इसराइल में सात अक्टूबर 2023 को हुए हमास के हमले में रेप और गैंग रेप समेत यौन हिंसा की घटनाएं हुई थीं.
टीम का ये भी कहना है कि बंधकों पर यौन हिंसा किए जाने की ‘विश्वसनीय जानकारियां’ भी मौजूद हैं. जबकि हमास ने कहा है कि उसके बंदूकधारी लड़ाकों ने हमलों के दौरान कोई यौन हिंसा नहीं की.
इस टीम का नेतृत्व संघर्ष वाले इलाक़ों में यौन हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष प्रतिनिधि प्रमिला पैटन कर रही थीं. यूएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि नोवा म्यूजिक फेस्टिवल वाली जगह और इसके आसपास के इलाके रोड नं. 232 और किबुत्ज़ रिम समेत कम से कम तीन जगहों पर इस तरह के यौन हमले हुए हैं.
रिपोर्ट में कहा गया है कि टीम के पास रेप, यौन प्रताड़ना, क्रूरता और अमानवीय घटनाओं से जुड़ी साफ और विश्वसनीय जानकारियां उसके पास हैं.
हमास के लड़ाकों ने 7 अक्टूबर 203 को दक्षिणी इसराइल पर हमला कर 1200 लोगों को मार डाला था और 253 लोगों को बंधक बना लिया था.
-एजेंसी
- हम परिसीमन बिल के खिलाफ हैं, स्टालिन को गठबंधन के रुख को बताया: राहुल गांधी - November 29, 2026
- आगरा नगर निगम कर्मचारी यूनियन की नई कार्यकारिणी गठित, देवेंद्र विराट अध्यक्ष व राजकुमार विद्यार्थी संस्थापक - November 29, 2026
- भारत विकास परिषद अन्नपूर्णा शाखा के मेहंदी-संगीत समारोह में 12 बेटियों के हाथों में सजी मेहंदी, 30 नवंबर को होगा विवाह - November 29, 2026