दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने सोमवार को बजट सत्र के दौरान महिलाओं के लिए अहम एलान किया है. दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने बजट भाषण पढ़ते हुए एलान किया कि केजरीवाल सरकार अब 18 साल से ज़्यादा उम्र की हर महिला को हर महीने एक हज़ार रुपये देगी. ये राशि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत दी जाएगी.
एलान करते हुए आतिशी ने कहा,”दिल्ली के सीएम केजरीवाल बड़े बेटे का कर्तव्य निभाते हुए साल 2024-25 के लिए बड़ी क्रांतिकारी योजना लेकर आ रहे हैं. ये शायद 2024-25 के बजट का सबसे बड़ा कदम है. इस योजना का नाम है- मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना.”
आतिशी ने कहा, ”इसके तहत 18 साल की उम्र से ज़्यादा की हर महिला को हज़ार रुपये महीना की सम्मान राशि दी जाएगी.”
आतिशी बोलीं,”बहन बेटियों को घर के बड़े हाथ में पैसे रखते हैं. मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली परिवार के बड़े के तौर पर दिल्ली की बहन बेटियों के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं.”
-एजेंसी
- पर्यावरण संरक्षण की मुहिम: लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो ने हेरिटेज गार्डन में रोपे फलदार और छायादार पौधे, माली को भेंट की राशन सामग्री - August 2, 2026
- आगरा में भक्ति का अनूठा संगम: श्री महाकालेश्वर मंदिर में कलश यात्रा के साथ सावन महोत्सव और श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ - August 2, 2026
- श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार की आगरा में 6 घंटे की मैराथन बैठक, कानूनी रणनीति पर हुआ गहन मंथन - August 1, 2026