Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार की शाम सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। दिल्ली मुख्यालय में घटों चली बैठक के बाद पहली सूची जारी कर दी गई। इसमें 195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बार फिर एसपी सिंह बघेल के नाम की घोषणा की गई है। वह वर्तमान में केंद्रीय राज्य मंत्री हैं।
इसके अलावा आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट से राजकुमार चाहर को फिर से प्रत्याशी बनाया गया है। वह भी वर्तमान में भाजपा से सांसद हैं। आगरा से भाजपा ने अपने पुराने उम्मीदवारों पर ही भरोसा जताया है। शनिवार को जारी 195 प्रत्याशियों की सूची में इन दोनों का नाम भी शामिल है।
बीती 29 फरवरी को भाजपा की बैठक के बाद शनिवार को एक बार फिर बैठक हुई। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यों की सराहना करते हुए विकास पर चर्चा की। कहा कि पिछले दस वर्षों में जनता के आशीर्वाद से इस बार भी भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा। इस बार जन-जन की आशाएं और जनजन की आकांक्षाए पूरा करने वाली सरकार बनेगी।
मथुरा से हेमा मालिनी, एटा से राजवीर सिंह राजू भैया, शाहजहां पुर से अरुण कुमार सागर, खीरी से अजय मिश्रा टेनी को टिकट मिला है। इटावा से रामशंकर कठेरिया को टिकट दिया है।
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026
- 6 राज्यों के बदले राज्यपाल: चार नई नियुक्ति, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की कमान - October 12, 2026