आगरा: जिले में थाना मलपुरा पुलिस की दबंगई का मामला सामने आया है। क्षेत्र की चौकी पर तैनात दो पुलिस कर्मियों पर ढाबे पर यात्रियों के साथ मारपीट करने का आरोप है। कुछ पुलिसकर्मी न्यू प्रिंस ढाबे पर खाना खाने गए थे। खाने में उन्हें रायता नहीं दिया तो उन्होंने विवाद करना शुरू कर दिया।
ढाबे के बाहर खड़ी बस व अन्य वाहनों को भगाना और पीटना शुरू कर दिया। यात्रियों के साथ भी बदसलूकी की। ढाबे के मालिक ने रात को थाना प्रभारी को फोन किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मलपुरा में हाईवे पर न्यू प्रिंस ढाबा है। ढाबे के मालिक मनमोहन गोयल ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे उनके ढाबे पर चौकी इंचार्ज, एसआई चार-पांच लोगों के साथ खाना खाने आए थे। इन्होंने खाने का ऑर्डर दिया। स्टाफ ने खाना सर्व कर दिया। ढाबे पर स्टाफ कम होने के कारण इनको रायता सर्व नहीं हो पाया। इसके बाद ये लोग गुस्से में आग बबूला हो गए। स्टाफ के साथ बदतमीजी कर दी। विवाद की जानकारी पर वह भी ढाबे पर आ गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने एक न सुनी।
ढाबा बंद कराने की धमकी देते हुए पुलिसकर्मियों ने बाहर खड़े लोगों से अभद्रता शुरू कर दी। ढाबे के सामने खड़ी बस में घुसकर यात्रियों के साथ अभद्रता की। चालक के साथ मारपीट की। बस चालक को नीचे उतार लाए। फोन कर और पुलिसकर्मियों को भी बुला लिया। चालक को गाड़ी में बैठा लिया। उसे लातों से पीटा। ढाबे पर खाने के लिए रुके अन्य वाहनों को भी भगा दिया।
करीब आधे घंटे तक पुलिसकर्मी ढाबे पर उत्पात मचाते रहे। ढाबा स्वामी का कहना है कि उन्होंने रात में मलपुरा एसओ को फोन कर विवाद की जानकारी दी, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। ढाबा संचालक अब सहायक पुलिस आयुक्त और पुलिस आयुक्त से मिलकर शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।
-एजेंसी
- रक्षाबंधन पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने बच्चों के साथ मनाया पर्व: कलाई पर सजी राखी; राहुल गांधी और प्रियंका ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं - August 28, 2026
- नेपाल बाढ़ संकट पर विदेश मंत्रालय की बड़ी अपडेट: 320 भारतीय नागरिक अभी भी लापता, चीन की सीमा पर फंसे हैं 400 लोग, तमिलनाडु के 21 नागरिक सुरक्षित दिल्ली पहुंचे - August 28, 2026
- आगरा के श्री प्रेमनिधि मंदिर में रक्षाबंधन पर अनोखा उत्सव: सफेद घटा के हिंडोले में विराजे बाल कृष्ण, ठाकुर श्याम बिहारी को धराई गई राखी - August 28, 2026