मुरादाबाद: भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 42वां दिन हैं। कांग्रेस की ये यात्रा मुरादाबाद में पहुंची, जहां राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी इस यात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। दोनों खुली जीप में निकले बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। भारी संख्या में जुटे उत्साहित लोगों ने राहुल-प्रियंका का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान प्रियंका गांधी ने सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में पेपर लीक को रोकने के लिए हमने घोषणा पत्र में जॉब कैलेंडर और एक कमीशन बनाने की योजना बनाई थी। जिसमें परीक्षाओं और नियुक्तियों की तारीखें पहले से तय रहतीं, ताकि गड़बड़ियों को रोका जा सके।
साथ ही कहा, आप अपने अनुभव से सीखिए कि पिछले 10 साल में आपको क्या मिला है? अपनी परिस्थितियों को देखें और सोचें कि आखिर मोदी सरकार से आपको क्या मिल रहा है। बदलाव तभी आएगा जब आप अपनी परिस्थितियों को देखकर अपना वोट देंगे।
न्याय यात्रा से चुनाव को धार देने की कोशिश
मुरादाबाद से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए लोकसभा चुनाव को धार देने की कोशिश कर रहे हैं। पश्चिम यूपी के मुरादाबाद को इस बार खासी अहमियत दी गई है। न्याय यात्रा में प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता भी मौजूद हैं।
-agency
- आगरा की अंग्रेजी पत्रकारिता ने खोया अपना ‘स्तंभ’: वरिष्ठ पत्रकार और शिक्षाविद डॉ. नेविल स्मिथ का 86 वर्ष की आयु में निधन - June 25, 2026
- संगीत और आध्यात्म का मेल: अनुप जलोटा ने बताया- योग ने कैसे दी उनकी गायकी को नई ऊर्जा और फेफड़ों को मजबूती - June 25, 2026
- एनीसी फिल्म फेस्टिवल में बजा ‘बाहुबली’ का डंका: ‘द इटरनल वॉर’ के प्रति दुनिया में जबरदस्त क्रेज, पैनल के टिकट 2 मिनट में आउट - June 25, 2026