कासगंज। यूपी के कासगंज जिले में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 15 लोगों की मौत होने की खबर है। मौके पर चीख-पुकार मची है। ग्रामीण और पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।
जानकारी के अनुसार, कासगंज के पटियाली दरियावगंज मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिर गई है। ट्रॉली में सवार सात बच्चे और आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। घटनास्थल पर अपरा तफरी और चीख पुकार मची है।
आसपास के ग्रामीण और पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। पटियाली के स्वास्थ्य केंद्र पर तालाब से निकाले श्रद्धालुओं को भेजा गया है। अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।
मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। श्रद्धालु एटा जिले के कहा गांव के बताए जा रहे हैं। सीएमओ राजीव अग्रवाल ने बताया कि हादसे में 15 की मौत हो चुकी है। इनमें सात मासूम बच्चे शामिल हैं, जबकि आठ महिलाएं हैं।
-एजेंसी
- ADA उपाध्यक्ष का ‘रौद्र’ रूप: 10 टाउनशिप के काम में सुस्ती पर ठेकेदारों को फटकार, फूड कोर्ट का लाइसेंस निरस्त - March 24, 2026
- आगरा के लिए बड़ी पहल: कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सीएम योगी से की मुलाकात, इनर रिंग रोड और जलभराव पर मांगा ‘न्याय’ - March 24, 2026
- टेक्नोलॉजी से मिली सफलता: CEIR पोर्टल और सर्विलांस टीम ने खोज निकाले गुम हुए 304 मोबाइल, आगरा पुलिस की शानदार रिकवरी - March 24, 2026