जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में भयंकर हिमस्खलन हुआ है। इस हिमस्खलन में तीन विदेशी लोगों के फंसे होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार, इस आपदा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक घायल हो गया है।
अफरवाट पीक पर हुआ हादसा
हादसा गुरुवार को गुलमर्ग के अफरवाट पीक के खिलान मार्ग पर हुआ। इस हादसे की चपेट में आने से एक पर्यटक की मौत हो गई और तीन अन्य को बचा लिया गया, जबकि एक लापता है। सूत्रों के अनुसार, यह हादसा आज दोपहर करीब दो बजे हुआ। इसमें कम से कम पांच विदेशी पर्यटक फंस गए।
इसके तुरंत बाद साइट पर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया, जिसके परिणामस्वरूप अब तक एक पर्यटक की मौत हो गई और तीन अन्य को बचा लिया गया। बर्फ के नीचे फंसे कम से कम एक स्कीयर की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। ऐसा माना जा रहा है कि सभी पर्यटक विदेशी थे।
बढ़ रही हिमस्खलन की घटनाएं
बता दें कि इन दिनों श्रीनगर में जबरदस्त बर्फबारी का दौर जारी है, इसके चलते हिसम्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग इलाके में हिमस्खलन ने सिंध नदी अवरुद्ध कर दी, इसके चलते जलाशय का रास्ता बदल गया है और पानी सड़कों पर आने लगा। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।
-agency
- मुंबई को मिली ‘सोलर इन फुल ब्लूम’ की सौगात: जुहू में अवादा ग्रुप की अनोखी कलाकृति का अनावरण - June 27, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर छलका धीरेंद्र शास्त्री का दर्द, बोले- “रावण ने सीता जी को चुराया था, इन्होंने तो करोड़ों का भरोसा लूटा” - June 27, 2026
- अयोध्या चढ़ावा मामला: इस्तीफा प्रकरण के बीच ट्रस्ट ने कहा- चंपत राय और अनिल मिश्रा के त्यागपत्र पर न्यास करेगा विचार, अफवाहों से बचने की अपील - June 27, 2026