नई दिल्ली। एयरपोर्ट अर्थारिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 490 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 02 अप्रैल, 2024 से शुरू होगी, जो कि 1 मई, 2024 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने के बाद अप्लाई कर सकेंगे।
जारी सूचना के अनुसार, कुल 490 पदों पर होने वाली यह भर्ती विभिन्न् ट्रेडस में की जाएगी। इनमें सिविल, इलेक्ट्रिकल, आर्किटेक्चर सहित अन्य शामिल हैं। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री के साथ-साथ गेट परीक्षा पास होना चाहिए।
AAI Recruitment 2024: ये हैं अहम तिथियां
जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की शुरुआती तिथि 02/04/2024
जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 01/05/2024
AAI Recruitment 2024: वैकेंसी डिटेल्स
जूनियर एग्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर): 3, जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग-सिविल): 90, जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल): 106, जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स): 278, जूनियर एग्जीक्यूटिव (सूचना प्रौद्योगिकी): 13
AAI Recruitment 2024: एज लिमिट और फीस
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है। हालांकि, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों/प्रशिक्षुओं को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी के लिए पांच साल और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट दी गई है।
– एजेंसी
- जयपुर हाउस के श्रीराम पार्क में डांडिया की धूम: रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में झूमे महिला-पुरुष, बच्चों ने उठाया झूलों का आनंद - October 21, 2026
- सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने किया धर्म परिवर्तन की खबरों का खंडन: बोले— “हिंदू धर्म में पैदा हुआ, धर्म बदलने का कोई इरादा नहीं” - October 21, 2026
- Godrej Properties की Navras Garba Night में छाए अभिनेता-निर्माता Veeir Chaudary, Hiten Tejwani और Gauri Pradhan Tejwani के साथ सितारों से सजी शाम - October 21, 2026