माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश 22 फरवरी से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू करने वाला है। डेटशीट पहले ही जारी हो चुकी है। पूर्व में परीक्षा का समय सुबह 7.30 बजे था। इस बार परीक्षा नए समय पर होगी।
ये है नया समय
परीक्षा शुरू होने का समय एक घंटे बढ़ा दिया गया है। अब तक सुबह 7.30 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा का समय बदलकर 8.30 बजे कर दिया गया है। परीक्षा 8.30 से 11.45 बजे तक होगी। साथ ही परीक्षा केंद्र पर दोनों पाली में आधे घंटे तक पहुंचने वालों को विलंब का कारण बताना होगा। इसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों की अनुमित पर प्रवेश दिया जाएगा।
बोर्ड की ओर से केवल पहली पाली का ही समय बदला गया है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा (दोपहर 2 से 5.15 बजे तक) के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी सूचना केंद्रों पर चस्पा कराई जाएगी।
छात्रों के लिए जरूरी निर्देश
परीक्षार्थियों को केंद्र पर सुबह 8 से 8.30 बजे तक प्रवेश मिलेगा। इसके बाद भी यदि कोई परीक्षार्थी 30 मिनट देरी से पहुंचता है तो केंद्र पर मौजूद अधिकारी की अनुमति पर परीक्षा दे सकेंगे। विकलांग एवं दृष्ट बाधित परीक्षार्थियों को निर्धारित अवधि के अतिरिक्त 20 मिनट प्रति घंटा के हिसाब से अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
-एजेंसी
- आगरा में 10 साल की बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का मामला; पॉक्सो कोर्ट ने पांच साल बाद तीनों दोषियों को सुनाई उम्रकैद और 50-50 हजार का जुर्माना - November 8, 2026
- आगरा में दो अलग-अलग दर्दनाक हादसे; फतेहपुर सीकरी में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव, शमसाबाद में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत - November 8, 2026
- “12 दिसंबर को परिवार संग अयोध्या आएंगे अखिलेश यादव…”: पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने किया बड़ा ऐलान, हनुमानगढ़ी में भी करेंगे दर्शन-पूजन - November 8, 2026