हिमाचल प्रदेश सरकार ने गाय और भैंस के दूध पर एमएसपी बढ़ाने का फ़ैसला किया है. गाय के दूध पर एमएसपी में जहां नौ रुपये का इजाफ़ा किया गया है वहीं भैंस के दूध पर इसमें 17 रुपये की भारी वृद्धि की गई है.
शनिवार को बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के निर्णय की घोषणा की.
सीएम सुक्खू ने एमएसपी में इजाफ़े का एलान करते हुए कहा, “किसानों और पशुपालकों को समृद्ध बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है.”
अब तक राज्य सरकार गाय के दूध पर 36 रुपये एमएसपी देती थी, जबकि भैंस के दूध पर यह 38 रुपये थे.
सीएम सुक्खू ने एलान किया कि 1 अप्रैल 2024 से गाय के दूध पर 45 रुपये जबकि भैंस के दूध पर 55 रुपये एमएसपी दिया जाएगा.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- फूलों की होली और ओजस्वी कविताएं: आगरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में ‘होली मिलन’ बना विपक्षी एकता का मंच - March 15, 2026
- फरमान-मोनालिसा विवाह पर भड़कीं साध्वी प्राची, कहा- 35 टुकड़ों में मिलेगी लाश…हिंदू परिवारों को दी अजीब नसीहत - March 15, 2026
- मुरादाबाद में सनसनी: नई नवेली बहू ने पूरे ससुराल को दी नशीली नींद, प्रेमी संग जेवर-नकदी लेकर हुई फरार - March 15, 2026