Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat.एस. एन. मेडिकल कॉलेज के प्लास्टिक सर्जरी विभाग की ओ.पी.डी. में एक 10 वर्षीय लड़का यह समस्या लेकर आया कि उसका सिर बचपन से बाई तरफ मुड़ा रहता था ।
इस बीमारी को कंजेनिटल टार्टीकोलिस कहते हैं।
प्लास्टिक सर्जन डॉ. पुनीत भारद्वाज ने बताया कि मरीज की गर्दन की एक तरफ की मांसपेशी (स्टर्नो क्लीडो मास्टोइड) में जकड़न की वजह से ऐसा होता है। मरीज के ऑपरेशन के दौरान उस मांसपेशी को दो जगह से काट कर गर्दन का एक तरफा खिंचाव खत्म किया गया ।
उनकी टीन में डॉ. प्रणय सिंह चकोटिया, डॉ. कनिका बोरा, डॉ. अनूप वार्ष्णेय, डॉ. ललित कुशवाह और डॉ. ज़फ़र हुसैन शामिल थे। ऑपरेशन के बाद मरीज की छुट्टी कर दी गई है और वह अब काफी खुश है। यह जानकारी एसएन मेडिकल कॉलेज की मीडिया प्रभारी डॉक्टर प्रीति भारद्वाज ने दी।
- 2027 चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका: बागी विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी भाजपा में शामिल - October 15, 2026
- दीपावली से पहले रेल कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस को दी मंजूरी - October 15, 2026
- CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास पांच दिन की न्यायिक हिरासत में, भेजे गए तिहाड़, दिपके ने कहा – ऐसा अंग्रेजों के राज में होता था - October 15, 2026