Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के सह संगठन मंत्री भवानी सिंह के निधन से हर कोई दुखी है। ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। अनेक कार्यकर्ता तो अपनी भावनाएं प्रकट करते हुए रो पड़े।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में देशसेवा की डगर पर अपनी यात्रा प्रारंभ करने वाले कर्मठ कार्यकर्ता व भारतीय जनता पार्टी के उप्र के सह संगठनमंत्री भवानी सिंह बुधवार को मां भारती की चिरंतर सेवा में प्रवेश कर गए थे। भवानी सिंह ने पिछले एक माह से कोरोना संक्रमण से ग्रसित थे। वाराणसी में कोरोना संक्रमित होने के बाद वह लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती हुए। कोरोना के कारण उनके फेंफड़ों में संक्रमण फैल चुका था। पीजीआई लखनऊ से उन्हें पिछले सप्ताह हैदराबाद इलाज के लिए ले जाया गया। बुधवार दोपहर को उनका दुःखद निधन हो गया। भवानी सिंह के निधन के समाचार से संघ के स्वयंसेवकों सहित समूचे भाजपा संगठन में शोक की लहर दौड़ गयी। भवानी सिंह अल्पायु में ही अपने कृतित्व व व्यक्तित्व से अमर हो गए। रविवार को ऐसे सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपने भावों के पुष्प अर्पित किए।

कवयित्री डॉ. रूचि चतुर्वेदी ने काव्यपाठ कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। महामंडलेश्वर डॉ. उमाकांतानंद, मथुरा विभाग प्रचारक गोविंद, सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, सह प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र, धर्मजागरण के ईश्वरदयाल, प्रदीप कुमार, काशी सह प्रांत प्रचारक मुनीश कुमार, बिहार भाजपा, उप्र सरकार में मंत्री ब्रजेश पाठक, संगठनमंत्री नागेंद्र, सांसद राजकुमार चाहर, विधायक रानी पक्षालिका ने भवानी सिंह से जुड़ी यादों को साझा किया। सबका कहना था कि भवानी सिंह ने कार्यकर्ताओं की टोली खड़ी कर राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया।
श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी, उपनिदेशक उद्यान कौशल कुमार, भाजपा क्षेत्र उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता एडवोकेट, अभिनेता राजा बुंदेला, पूनम विश्नोई, दिगंबर सिंह धाकरे, बसंत गुप्ता एडवोकेट आदि उपस्थित रहे। सभा का संचालन व संयोजन डीजीसी राजस्व अशोक कुमार चौबे ने किया।
- Chat-Moderation-Standards in Cleopatra Slot(s) in Deutschland - October 9, 2026
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026
- Gaming Adventure Enhanced by Duck Hunters Slot - October 8, 2026