आगरा. आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ का तबादला हो गया है। उनकी जगह upsida में एडिशनल सीईओ पद पर तैनात IAS अनीता यादव को आगरा विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि चर्चित गौड़ का upsida में एडिशनल सीईओ के पद पर तबादला कर दिया गया है। आईएएस अनीता यादव 2017 बैच की अधिकारी हैं। यूपीसीडा से पहले अनीता अयोध्या में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में काम संभाल चुकी हैं।
तबादले की दौड़ में आगरा जिले में एक के बाद एक प्रशासन के मुख्य पदों पर महिला अधिकारियों की नियुक्ति होती जा रही है। एडीजी जोन, मंडलायुक्त आगरा, मुख्य विकास अधिकारी के बाद अब आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पद पर भी महिला अधिकारी की नियुक्ति हो चुकी है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा: सड़क हादसे के बाद बवाल करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 19 दबोचे - June 16, 2026
- मरणोपरांत भी जीवित हैं आगरा के मधुर जैन: परिजनों के नेक फैसले से दो लोगों को मिली नई दृष्टि, समाज में गूंजी प्रशंसा - June 16, 2026
- हापुड़: ‘मोमोज’ से शुरू हुई प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, शादी के दबाव में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या - June 16, 2026