लखनऊ। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब-हरियाणा के किसानों ने आज दिल्ली कूच करना शुरू कर दिया है। दिल्ली आ रहे पंजाब के किसानों की पंजाब-हरियाणा की सीमा शंभू बॉर्डर पर पुलिस से भिड़ंत हो गई है। पुलिस ने किसानों पर कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे हैं तो उनकी तरफ से पथराव किया गया है। किसानों के इस प्रदर्शन को विपक्षी पार्टियों का भी साथ मिल रहा है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, जो कुछ हो रहा है और जिस प्रकार की खबरें आ रही हैं कि आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। किसानों को रोकने के लिए और आंदोलन खत्म करने के लिए कीलों के साथ-साथ दीवारें तक खड़ी की गई। प्रशासन के माध्यम से सरकार जो कर सकती थी कर रही है।
दिल्ली की सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। ये वही सरकार के लोग हैं जिन्होंने किसानों से कहा कि उनकी आय दोगुनी हो जाएगी, फसल की कीमत मिलेगी, एमएसपी लागू करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर लिखा कि, भाजपा राज में ये है भला कैसा अमृतकाल, किसानों पर आंसू गैस के गोलों की बौछार….
-एजेंसी
- कानपुर में फर्जी डिग्री और मार्कशीट रैकेट का भंडाफोड़: 21 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन, तीन गिरफ्तार - June 30, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा मामला: बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा- राजनीति न करें, अन्य प्रसिद्ध मंदिरों की तरह लागू हो पारदर्शी व्यवस्था - June 30, 2026
- सावन में काशी विश्वनाथ धाम में सोमवार को पूरी तरह बंद रहेगा वीआईपी प्रोटोकॉल, सिर्फ सामान्य कतार से होगी सभी श्रद्धालुओं की एंट्री - June 30, 2026