पश्चिम बंगाल के 24 परगना में कुख्यात संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। यह आरोप खुद संदेशखाली की महिलाओं ने एक वीडियो में लगाया है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीएमसी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि संदेशखाली में कुछ महिलाओं ने मीडिया को अपनी आपबीती सुनाई है। यह बेहद दर्दनाक और डराने वाली सच्चाई है।
उन्होंने कहा कि संदेशखाली में कुछ महिलाओं ने मीडिया को अपनी आपबीती सुनाई है। महिलाओं ने बताया कि टीएमसी के गुंडे हर घर में सबसे खूबसूरत महिला की पहचान करने के लिए घर-घर गए। चिन्हित महिलाओं से कहा गया कि भले ही तुम पति हो, लेकिन अब तुम्हारा अपनी पत्नी पर कोई अधिकार नहीं है। वे हर रात महिलाओं का अपहरण कर लेते थे। वह जब तक हम से संतुष्ट नहीं हो जाते, हमें नहीं छोड़ते। ये आरोप महिलाओं ने लगाए हैं। यह आरोप क्षेत्र के दलित, एसटी, मछुआरा और किसान समुदाय की महिलाओं ने लगाए हैं।
संदेशखाली की महिलाओं ने लगाया बलात्कार का आरोप
संदेशखाली हिंसा पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि ममता बनर्जी हिंदुओं के नरसंहार के लिए जानी जाती हैं। वह अब अपने आदमियों को टीएमसी कार्यालय में युवा विवाहित हिंदू महिलाओं को बलात्कार के लिए ले जाने की अनुमति देंगी। यह आदमी कौन है? संदेशखाली की महिलाओं ने बंगाली हिंदू महिलाओं के सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है? अब तक हर कोई सोच रहा है कि शेख शाहजहां कौन है। अब, ममता बनर्जी को इस सवाल का जवाब देना होगा कि शेख शाहजहां कहां है?
-एजेंसी
- आगरा में गुंडागर्दी: टोकने पर भड़के नशेड़ी युवक, साथियों के साथ मिलकर दुकानदार की बेरहमी से की पिटाई - June 16, 2026
- Agra News: महिला से बैग लूटने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 72 घंटे के भीतर पुलिस ने जेवर और नकदी बरामद की - June 16, 2026
- आगरा: सड़क हादसे के बाद बवाल करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 19 दबोचे - June 16, 2026