पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में सोमवार को 40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है, बीते दो हफ़्तों पेंट्रोल-डीज़ल की दरों में कुल वृद्धि 8.40 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है.
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 103.81 रुपये प्रति लीटर होगी जबकि डीजल 94.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 95.07 रुपये हो गया है.
पेट्रोल और डीज़ल के दाम केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से लगने वाले टैक्स के आधार पर तय होते हैं. हर राज्य में टैक्स की दर अलग होती है जिसके आधार पर अलग-अलग राज्यों में ये क़ीमत अलग-अलग है. हालांकि कीमतों का ये अंतर मामूली ही होता है.
22 मार्च को साढ़े चार महीने के लंबे अंतराल की बाद से कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई और तब से लेकर अब तक ये 12वीं वृद्धि है.
-एजेंसियां
- आगरा में भव्यता के साथ नगर भ्रमण को निकला भगवान श्रीकृष्ण का डोला, सांसद नवीन जैन ने किया शुभारंभ, गूंजे ‘जय कन्हैया लाल के’ जयकारे - September 5, 2026
- नंद घर आनंद भयो… दधि-कांदो के उल्लास में झूमे वैष्णवजन, आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में मनाया नंदोत्सव - September 5, 2026
- आगरा में श्री खाटू श्याम जी मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नंदोत्सव: बच्चों को बांटे गए खिलौने, गूंजे ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे - September 5, 2026