नई दिल्ली। पेटीएम पेमेंट बैंक की डायरेक्टर मंजू अग्रवाल ने पेटीएम पेमेंट बैंक के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है अब कंपनी ने इसे कंफर्म कर दिया है. पेटीएम के लिए मुसीबतों के समय यह एक बड़ा झटका है.
पेटीएम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. आरबीआई की बैन के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. अब ताजा मामले में कंपनी के डायरेक्टर ने पेटीएम पेमेंट बैंक से इस्तीफा दे दिया है. जिसे कंपनी की ओर से कंफर्म कर दिया गया है.
स्टॉक एक्सचेंज में फाइल की गई जानकारी के मुताबिक मंजू अग्रवाल को जो पेटीएम पेमेंट बैंक की डायरेक्टर थी. उन्होंने 1 फरवरी को अपना इस्तीफा बोर्ड को सौंप दिया था. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक यह कहा गया था कि आरबीआई की तरफ से बैन किए जाने के कारण मंजू अग्रवाल ने इस्तीफा दिया है.
दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक नें जनवरी के अंतिम ह्फ्ते में भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से पेटीएम पेमेंट बैंक को नए ग्राहक जोड़ने पर बैन कर दिया गया था. इसके लिए आरबीआई ने कंपनी को 29 फरवरी तक का समय दिया था.
इससे पहले भारत सरकार ने इस कंपनी की चीन से रिश्तों पर भी जांच बिठाई है. सरकार पेटीएम पेमेंट बैंक में चीन के विदेशी निवेश की जांच करने में जुट गई है.
बदल दिया था इस कंपनी का नाम
इससे पहले पिछले हफ्ते ही कंपनी ने अपने ई-कॉमर्स बिजनेस का भी नाम बदल दिया था. पेटीएम ई-कॉमर्स का नाम बदलकर पाई प्लेटफॉर्म्स किया गया था. इसी के साथ कंपनी ऑनलाइन रीटेल कारोबार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए बिट्सिला का अधिग्रहण किया है.
दरअसल आरबीआई के फैसले के बाद पेटीएम में कई तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं. माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस कंपनी में और भी परिवर्तन हो सकते हैं. अभी हाल भी एक सर्वे में एक बात सामने निकल कर आई थी कि पेटीएम से लोगों का भरोसा उठ रहा है. इस सर्वे के मुताबिक करीब 49 फीसदी छोटे दुकानदार अब लोगों से पेटीएम के बदले दूसरे एप से भुगतान करने को कह रहे है.
– एजेंसी
- ’गटर जेनरेशन’ वाली टिप्पणी पर कानूनी शिकंजा: सांसद कंगना रनौत के खिलाफ आगरा में अपमान, राजद्रोह और आईटी एक्ट की धाराओं में वाद दायर - August 12, 2026
- आगरा में भारत विकास परिषद अमृतम शाखा की अनूठी पहल: प्रतापपुरा स्थित प्रेमदान में ‘अन्न सेवा श्री हरि नारायण सेवा’ के तहत आयोजित हुआ भोजन वितरण - August 12, 2026
- ’एक थैला, एक संकल्प, एक बेहतर कल’: भाविप नवज्योति शाखा ने आगरा के बल्केश्वर चौराहे पर चलाया पॉलिथीन मुक्त अभियान - August 12, 2026