पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन नहीं होगा। शनिवार को खन्ना में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एलान किया कि फरवरी के अंत तक पंजाब की सभी 13 सीटों समेत चंडीगढ़ सीट पर आप के प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया जाएगा।
केजरीवाल शनिवार को सीएम भगवंत मान के साथ घर-घर मुफ्त राशन योजना को लांच करने पंजाब आए थे। खन्ना में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह के दौरान केजरीवाल ने लोगों से कहा कि दो साल पहले आपने आशीर्वाद दिया था। हमें 117 सीटों में से 92 सीटें दीं। आपने पंजाब में इतिहास रचा। आज मैं फिर से हाथ जोड़कर आपका आशीर्वाद चाहता हूं। दो महीने बाद लोकसभा चुनाव होंगे। पंजाब में 13 (लोकसभा) सीटें हैं, एक चंडीगढ़ है। कुल 14 सीटें होंगी।
केजरीवाल ने कहा कि आने वाले 10-15 दिनों में आम आदमी पार्टी इन सभी 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि जिस तरह आपने दो साल पहले हमें आशीर्वाद दिया था, उसी तरह इन सभी 14 सीटों पर पार्टी को जीत दिलाएं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भगवंत मान सरकार की भी प्रशंसा की और कहा कि मान सरकार ने पिछले दो साल में बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि अगर मैं आज आपसे पूछूं कि कांग्रेस ने इतने साल तक शासन किया। मुझे एक अच्छा काम बताएं जो कांग्रेस ने किया हो। आपको याद नहीं होगा। अगर मैं आपसे पूछूं कि अकाली दल ने इतने साल तक शासन किया तो बताइए। आपको याद नहीं होगा।
-ऐजेंसी
- वंदे मातरम् को लेकर बोले गृह मंत्री अमित शाह, वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने भुला दिया था अमर गान, जनता कभी माफ नहीं करेगी - August 16, 2026
- रक्तदान में आगरा व्यापार मंडल का नया कीर्तिमान: 1478 यूनिट रक्त एकत्र कर स्थापित किया सेवा का नया ऐतिहासिक मानक - August 16, 2026
- स्वतंत्रता दिवस पर ताज प्रेस क्लब में गूंजा राष्ट्रगान: मंडलायुक्त और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ पौधरोपण, पत्रकारों और बीजेपी के बीच हुआ रोमांचक क्रिकेट मुकाबला - August 16, 2026