Agra, Uttar Pradesh, India. मंगलवार की प्रातः शहर की लाइफ लाइन एमजी रोड फायरिंग से सहम सी गई। गौकशों ने हिन्दूवादी नेताओं पर कई राउंड फायरिंग की। हिन्दूवादियों ने गौवंश से भरा ट्रक रोकने का प्रयास किया था। इसी से गौवंश ले जा रहे गौकश नाराज हो गए। फायरिंग करके हिन्दूवादी नेताओं को डराने का प्रयास किया, लेकिन सफल न हो सके। आखिरकार ट्रक को पकड़ लिया गया। मौके पर कई थानों का पुलिस बल पहुंचा। हिन्दूवादी नेताओं और पुलिस के बीच जमकर तकरार हुई।
टायर फटा तो छोड़ भागे ट्रक
ग्वालियर रोड पर गौवंश से भरा ट्रक दिखाई दिया। किसी ने हिन्दूवादी नेताओं को खबर कर दी। उन्होंने ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया। गौकशों की दुस्साहस देखिए कि पूरे शहर में की गई बेरीकेडिंग को ध्वस्त भागने लगे। एमजी रोड पर भी हिन्दूवादी पीछा करते हुए दिखाई दिए तो हिंदूवादी कार्यकर्तायों का आरोप है कि गौकशों ने उन पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। आगे-आगे गौवंश से भर ट्रक और पीछे-पीछे हिन्दूवादी नेता। आखिरकार थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र में शाहदरा पुल के पास नेशनल हाईवे-19 वनस्थली स्कूल के पास गौवंश से भरा तेज गति से जा रहा ट्रक फुटपाथ पर चढ़ गया जिससे उसका टायर फट गया। हालांकि जब तक हिन्दूवादी नेता ट्रक तक पहुंचे उस से पहले ट्रक सवार गौकश भाग निकले । हिन्दूवादी नेता ट्रक के आगे लेट गए।
पुलिस से तकरार
गौवंश की तस्करी की सूचना मिलने पर थाना एत्माद्दौला पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्राधिकारी छत्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन हिन्दू महासभा प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने के लिए अड़ गई। इसके चलते पुलिस से तकरार हो गई।
हिन्दू महासभा का आरोप
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट का कहना है कि आगरा का प्रशासन गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में सक्षम नहीं है और न ही गौवंशों व गायों का संरक्षण कर पा रहा है। गौ तस्करों द्वारा फायरिंग किए जाने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि गौ तस्कर जान लेने पर आमादा हैं। लेकिन आगरा के प्रशासनिक अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया है। यही वजह है कि उन्होंने मौके पर भी आना उचित नहीं समझा। गौवंशों पर अत्याचार और तस्करी के मामले का योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने तत्काल आगरा प्रशासन से इस संदर्भ में बातचीत की है। उत्तर प्रदेश शासन से भी बात कर गौतस्करों के खिलाफ उन्होंने कड़ी कार्रवाई कराने की बात कही है।
क्या कहना है पुलिस का
इस बारे में थाना प्रभारी एत्माद्दौला संजय त्यागी ने बताया कि मौके से गौकश फरार हो गए है। हिन्दूवादी नेता फायरिंग की बात कह रहे हैं लेकिन चौराहों पर मौजूद पुलिस टीम ने पुष्टि नहीं की है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपियों के बारे में जानकारी कर रहे हैं।
- Where Prosperity Meets Independence for Canada Players at Betrepublic Casino - November 6, 2026
- Ik analyseerde GramsBet Casino promoties maandelijks: Conclusies voor Nederland - November 4, 2026
- Språkspärr i Sweet Rush Bonanza Slot Chat för Inhemsk Trygghet - November 3, 2026