आगरा: पर्यटकों की हर समस्या का समाधान करने और उन्हें अपने घर जैसा माहौल देने के लिए पर्यटन पुलिस ने विशेष अभियान टूरिस्ट डिलाइट चला रखा है। इस अभियान के अंतर्गत पर्यटन पुलिस पर्यटकों की हर समस्या का समाधान कर रही है। इसी अभियान से जुड़ा मामला सामने आया। जिसमें पर्यटन पुलिस ने एक पीड़ित विदेशी पर्यटक की मदद की। इस घटना में रसिया के पर्यटक ने आगरा के एक होटल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। ऑनलाइन रूम बुक होने पर भी रूम न देने पर रशियन पर्यटक ने जमकर हंगामा काटा।
पूरा मामला थाना ताजगंज क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक भारत भ्रमण लिए आगरा आये एक रशियन पर्यटक ने ऑनलाइन कमरा बुक कराया था लेकिन उसके आगरा आने पर जब पर्यटक उस होटल में पहुँचा तो होटल प्रबंधन ने रूम नहीं दिया। इस पर पर्यटक ने हंगामा काटा और पर्यटन पुलिस से शिकायत की।
पर्यटक की ओर से शिकायत करने व हंगामे की सूचना मिलते ही पर्यटन पुलिस मौके पर पहुँच गयी। पर्यटन पुलिस ने पर्यटक और फिर होटल प्रबंधन से बात की। होटल प्रबंधन ने रूम देने से हाथ खड़े किए तो पर्यटन पुलिस ने पर्यटक के एडवांस बुकिंग (रुपए) वापस कराए और फिर पर्यटक की मदद की गई एवं दूसरे होटल में रूम दिलाया गया। इस पर पर्यटक ने पर्यटन पुलिस का आभार जताया।
- आगरा विश्वविद्यालय के ‘कोहिनूर’ एसपी सरीन को भावभीनी विदाई, दादाजी महाराज का बार-बार हुआ स्मरण, कुलपति प्रो. आशु रानी की कार्यशैली की भी गूंज - May 10, 2026
- मेहनत का परचम: आगरा के उज्ज्वल सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट - May 2, 2026
- आगरा में सेवा बन गई संजीवनी: निशुल्क हड्डी रोग शिविर में मुस्कुराए नन्हे चेहरे, जागी नई आस - May 2, 2026