पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में डेरा इस्माइल खान जिले के एक पुलिस स्टेशन पर हमले के बाद कम से कम दस पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। वहीं अन्य छह इस हमले में घायल भी हुए हैं। पुलिस के अनुसार दरबान तहसील में सुबह तीन बजे के करीब कुछ आतंकियों ने भारी हथियार के साथ पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया।
ग्रेनेड और गोलाबारी से हमला
पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया के अनुसार, घायलों को डीएचक्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड और भारी गोलाबारी से हमला किया। हालांकि, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर ,सभी आतंकी फरार हो गए। इस हमले के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकवादियों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।
आतंकवादी हमले में हो रही वृद्धि
स्थानीय अखबार ने हाल ही में बताया था कि पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में वृद्धि देखी गई है। इस साल जनवरी में कम से कम 93 आतंकवादी हमले हुए जिसमें 90 लोग मारे गए और करीब 135 घायल हुए हैं। वहीं 15 व्यक्तियों के अपहरण का मामला भी सामने आया है।
-एजेंसी
- आगरा में भट्टी पूजन के साथ हुआ 18वें श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ: 1 से 5 सितंबर तक महालक्ष्मी मंदिर में सजेगा श्रीकृष्ण भक्ति का दरबार - August 29, 2026
- ताजमहल देखने गया 12 वर्षीय बालक यमुना नदी में डूबा, बचाने कूदा साथी लेकिन नहीं मिला सुराग; तलाश जारी - August 29, 2026
- सीतापुर में चोरी का अनूठा मामला: जेवर और कीमती सामान के साथ 30 किलो चीनी भी चुरा ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी - August 28, 2026