परवीन डबास उन व्यक्तियों में से एक हैं जिन्होंने एक खेल उद्यमी के रूप में जबरदस्त सफलता हंसिल की है। उन्होंने अपने दूरदर्शी प्रोजेक्ट ‘प्रो पांजा लीग’ में अपना समय, पैसा और प्रयास लगाना शुरू किया और इससे उन्होंने वास्तव में लोगों के पांजा उर्फ आर्म रेसलिंग को देखने के तरीके में क्रांति ला दी। उभरती प्रतिभाओं का समर्थन करने और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद करने की उनकी क्षमता वास्तव में अविश्वसनीय है और इस सभी के लिए वह प्रशंसा और सम्मान के पात्र हैं।
जब भी परवीन को अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय मिलता है, तो वह देश में खेलों के भविष्य को और भी बेहतर बनाने में मदद करने के लिए, अपने प्रगतिशील विचारों को साझा करने का भी प्रयास करते हैं, और हाल ही में एक कार्यक्रम में उन्होंने यही किया।
परवीन डबास को अंतर्राष्ट्रीय खेल शिखर सम्मेलन केरल (ISSK) 2024 में एक सम्माननीय अतिथि वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था, जहां उन्होंने स्वदेशी खेल और खेल पर्यटन पर अपने दूरदर्शी विचार साझा किए।
कार्यक्रम में उन्होंने केरल के माननीय खेल मंत्री वी अब्दुरहिमान के साथ-साथ केरल आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के जोजी एलोर से भी मुलाकात की और उन्होंने प्रो पांजा को केरल में लाने पर चर्चा की क्योंकि खबर थी कि केरल राज्य प्रो पांजा को केरल में लाने के लिए बहुत उत्सुक है। और अब इस की और काम किया जा रहा है। परवीन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बैठक की एक झलक साझा की और इसे देखकर खेल प्रेमी बहुत खुश और उत्साहित हैं।
परवीन डबास के पास एक ओटीटी शो और दो फिल्में है, जिनकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही आदर्श समयसीमा के अनुसार होगी।
– एजेंसी
- सिंगापुर के वैश्विक मंच पर गूंजा ‘आगरा’: महापौर हेमलता दिवाकर ने विश्व के सामने रखा शहर का विकास मॉडल - June 13, 2026
- सपा की नई चुनावी कवायद: आगरा में अखिलेश यादव का ‘विजन इंडिया’ कार्यक्रम, स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित होगी रणनीति - June 13, 2026
- Agra News: वर्दी की हनक पर भारी पड़ी जनता की शिकायत, विजय नगर और मिढ़ाकुर चौकी प्रभारियों पर गिरी गाज - June 13, 2026